स्पेन के राजा ने अपने पिता की दौलत लेने से किया इनकार, पिता की ग्रांट भी रोकी

स्पेन के राजा फ़िलेप ने अपने पिता और पूर्व राजा हुआन कार्लोस से उत्तराधिकारी के तौर पर किसी भी तरह की सम्पति लेने से मना कर दिया है. इसके अलावा फ़िलेप ने कार्लोस को मिलने वाली सालाना वित्तीय ग्रांट को भी रोक दिया है.

उन्होंने यह निर्णय कार्लोस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लिया. कार्लोस पर आरोप हैं कि उन्होंने राजा रहते हुए सऊदी अरब को व्यापारिक मदद पहुँचाई और बदले में उन्हें लाखों डालर की रिश्वत दी गई. बीबीसी की खबर के अनुसार उन्हें लगभग 100 मिलियन डालर दिए गए.

विलासिता का जीवन जीने वाले हुआन कार्लोस की गिनती कभी दुनिया के सबसे लोकप्रिय शासकों में होती थी. कार्लोस ने स्पेन ने चालीस साल तक राज किया. लेकिन बाद के दिनों में स्पेन की आबादी के एक वर्ग का उन पर से भरोसा उठ गया था. जून 2014 में कार्लोस ने अपना पद छोड़ दिया और उसके बाद उनके पुत्र फ़िलेप राजा बने.

कार्लोस और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं. इससे पूर्व उनकी पुत्री और दामाद पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगे थे. विशेषज्ञों का मानना है कि राजा फ़िलेप अपने पिता की ग्रांट रोक कर और उनकी सम्पत्ति से अपने को अलग कर एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं.

स्पेन एक समवैधानिक राजशाही है. यहाँ राजा राष्ट्र का प्रमुख होता है जबकि सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है.