जानिए किन लोगों को मिले हैं साल 2020 के नोबेल पुरस्कार

साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कारों के लिए घोषणा कर दी गई है. जानिए किन लोगों को इस वर्ष नोबेल पुरस्कार मिला है

नोबेल शांति पुरस्कार 2020

नोबेल समिति ने 2020 के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ (World Food Programme) को शांति पुरस्कार दिया गया है. ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ को प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने व शांति कायम करने से जुड़े सराहनीय कार्यों के चलते शांति पुरस्कार दिया गया है.

इस बार नोबेल शांति पुरस्कारों की दौड़ में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का नाम सबसे आगे था. इसके अलावा पर्यावरण के मुद्दों पर मुखर कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और प्रेस की आजादी का समर्थन करने वाले समूहों भी दावेदार बताए जा रहे थे. लेकिन आखिरकार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को इसका इनाम मिला. इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 318 नामों की सूची तैयार की गई थी.

विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की खाद्य-सहायता शाखा है,  यह वैश्विक स्तर पर भुखमरी की समस्या से लड़ने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये कार्य करने वाली सबसे बड़ी मानवीय संस्था है. विश्व खाद्य कार्यक्रम की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी और इसका मुख्यालय रोम (इटली) में है. इस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाता है. गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसे आपात स्थितियों में यह काफी सक्रिय होती है.

नोबेल साहित्य पुरस्कार 2020

इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार अमेरिका की लुइज ग्लुक को दिया जाएगा. 1943 में जन्मी ग्लुक को उनके काव्य संग्रह एवेर्नो के लिए यह सम्मान मिलेगा.

1943 में न्यूयॉर्क में पैदा हुईं लुइज कैम्ब्रिज और मसाचुसेट्स में रहती हैं. स्वतंत्र रूप से लिखने के अलावा वे येल, न्यू हैवेन और कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर भी रही हैं. इसके पहले उन्हें पुलित्जर सहित कई और पुरस्कार मिल चुके हैं. 

नोबेल पुरस्कार भौतिक विज्ञान 2020

साल 2020 में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया है. 89 वर्षीय रोजर पेनरोज़ को उनकी खोज ‘ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है’ के लिए पुरस्कार दिया गया है.

रेनहार्ड जेनजेल (68) और एंड्रिया घेज (55) को संयुक्त रूप से हमारी ‘आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरसामिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज’ के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2020 मिला है.

नोबेल पुरस्कार रसायन विज्ञान 2020

इस साल का पुरस्कार इम्मैन्युअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है. 2012 में इन दोनों ने सीआरआईएसपीआर/सीएएस9 जेनेटिक कैंचियों की खोज की थी और इसके बाद जीनोम एडिटिंग बड़े पैमाने पर होने लगा. इनकी खोज के बाद लाइफ साइंस एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है

नोबेल पुरस्कार चिकित्सा विज्ञान 2020

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार विलियम केलिन जूनियर, पीटर रैट क्लिफ और ग्रेग सेमेन्सा को संयुक्त रूप से दिया जाएगा. कोशिकाओं के ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर की गई खोज के लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया है.

इन तीनों को ‘कोशिकाओं को ऑक्सीजन की उपलब्धता का आभास करने और उसके अनुकूल बनने’ पर उनकी खोज के लिए संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है. नोबेल समिति ने कहा कि तीनों वैज्ञानिकों की इस महत्वपूर्ण खोज का शरीर विज्ञान के लिए बुनियादी महत्व है और इससे एनीमिया (रक्तालप्ता), कैंसर तथा अन्य कई बीमारियों से लड़ने की नई रणनीतियों का रास्ता साफ हुआ है.